Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के लिए सारण जिले की टीम घोषित, देखें टीम लिस्ट

सारण : जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा टीम की आधिकारिक जर्सी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा इंदू कुमारी उर्फ अनू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, सुरेश प्रसाद एवं कैशर अनवर उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

त्रियंबक भास्कर, प्रशांत कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अनूप कुमार, हिमांशु शर्मा, अरुणेश कुमार, हर्षित सिंह, अमित कुमार, आदित्य सिंह, हर्ष राजपूत, विकास यादव, चंदन कुमार, निलेश शर्मा, राजू कुमार, मयंक मृणाल, समीर श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, मुन्ना शर्मा, राहुल यादव, मोहित सिंह, अनुश्क अमृत, बृजेश कुमार राय, सम्रथ राज, हसरत खान।

टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में गजल मोहम्मद भी रहेंगे, जो खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता के दौरान समन्वय और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।सारण जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह टीम बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment