Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: गया जी ने नवादा को 47 रनो से हराया।

नालंदा : आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 16 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का मैच गया बनाम नवादा के बीच खेला गया गया ।

गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाये जिसमे करू शर्मा ने 44 रन, अमन ने 18रन , नीतीश ने 53 रन, विकास ने 26 रन, प्रदीप ने 18 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज राज ने 21 पर 4 विकट, अंकित, विकास और सचिन ने दो दो ने विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: गया जी ने नवादा को 47 रनो से हराया।

जवाब मे खेलते हुए नवादा की टीम 35 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी। नवादा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 35 रन विक्रम ने 29 रन, प्रिंस ने 13 रन मंटू ने 20 रन, धरम ने 16 रन का योगदान दिया । गया की ओर से गेंदबाज़ अमित कुमार ने 32 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया वहीँ संगम, मोहम्मद मुस्ताक़ तथा विक्रम ने दो दो विकेट अपने नाम किया।

1776133001946 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: गया जी ने नवादा को 47 रनो से हराया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच गया के अमित कुमार को दिया गया।कल 15-04-2026 को गया बनाम नालंदा के बीच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment