Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में समस्तीपुर ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 41 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान आयुष ने 59 रन वही शंभू ने 42 रन का योगदान दिया।समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट युवराज ने 4 और हर्षित ने 2 विकेट प्राप्त किया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य को 28 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान सलामी बल्लेबाज साहिल ने 83 गेंद में शानदार 127 रनो की नाबाद पारी खेली वही उनका साथ देते हुए रितेश ने 65 रन का योगदान दिया । सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते मात्र 1 विकेट दीपक ने प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के साहिल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने दिया।

1776133001946 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज कोषाध्यक्ष निगम कुमारी बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 16 अप्रैल का मुकाबला समस्तीपुर बनाम सुपौल के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment