BCA श्यामल सिंह U-16 ट्रॉफी: मधेपुरा ने पूर्णिया को 27 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिंह U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मधेपुरा बनाम पूर्णिया (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में मधेपुरा ने 27 रनों से जीत दर्ज की।
मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाया। बल्लेबाजी में सैयद रोबाब 82 गेंद में 10 चौके लगाकर 53 रन, करण कुमार 35 गेंद में 5 चौके 3 छक्का लगाकर 52 रन तथा शुभ शर्मा 34 रन बनाया।पूर्णिया की गेंदबाजी में आरहाम नवाब 5.4 ओवर 1 मेडन 23 रन 4 विकेट तथा दरेन रज़ा और आदित्य आर्य को 2-2 विकेट मिला।

पूर्णिया ने 36.3 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाया अमानत अली 90 गेंद में 11 चौक एक छक्का लगाकर 75 रनों कश्यप 26 रन तथा अर्हम ने 13 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में अमन आनंद 9.3 ओवर 3 मेडन 31 रन 4 विकेट तथा सैयद रोबाब और कप्तान केशव कुमार को दूध विकेट मिला।
Share News:



Post Comment