Loading Now
×

BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 23 रनों से पराजित किया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मैच दरभंगा बनाम मुजफ्फरपुर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दरभंगा की टीम ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 23 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से अल्तमिश अली ने 43 गेंदों पर 58 रनों की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा सचिन पांडेय ने 22 रन तथा सनी कुमार ने तेज 19 रनों का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: दरभंगा ने मुजफ्फरपुर को 23 रनों से पराजित किया।

मुजफ्फरपुर की ओर से गेंदबाजी में विशाल कृष्णा राज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि वासुदेव प्रसाद सिंह, ठाकुर देवाशीष, आकाश ओझा, अंकित सिंह और शुभम मॉल को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना सकी। टीम के लिए चंद्रा प्रकाश ने 26 गेंदों पर 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिल सका। आदित्य अभिषेक सिन्हा ने 19 रन का योगदान दिया।

दरभंगा की ओर से गेंदबाजी में अनुराग सिंह रॉय ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मयंक कुमार, अल्तमिश अली और अंकित चौधरी ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।दरभंगा की टीम ने सामूहिक और संतुलित प्रदर्शन के दम पर मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखते हुए 23 रनों से जीत दर्ज की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment