श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: वेस्ट चम्पारण ने ईस्ट चम्पारण को 6 विकेट से हराया।
पटना : ईस्ट चंपारण बनाम वेस्ट चंपारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में वेस्ट चंपारण ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
ईस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में 10 विकेट पर 149 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रियांशु राज 40, अंश कुमार 24, जगत कुमार ने 21 और रोहित कुमार ने 20 रन बनाया।वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में कप्तान अंबर राज्य 3 विकेट तथा साक़िब और अभिषेक को 2-2 विकेट मिला एवं सुबोध को 1 विकेट।

वेस्ट चंपारण ने 29.4 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद मुस्तकीम युसूफ 42 गेंद में 10 चौके 2 छक्के लगाकर 62 रन और आतिश राज ने 87 गेंद में 8 चौके लगाकर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में रोहित कुमार को तीन विकेट मिला तथा मोहम्मद कैश आलम को एक विकेट।
Share News:



Post Comment