श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: लखीसराय ने जमुई को 155 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में लखीसराय बनाम जमुई (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में लखीसराय ने 155 रनों से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 10 विकेट पर 290 रन बनाया। बल्लेबाजी में निशांत राज 69 गेंद में 16 चौका 4 छक्का लगाकर 104 रनों की पारी खेली। उत्सव कुमार 40, शौर्य ठाकुर 35 तथा कप्तान हिमांशु केसरी ने 30 रन बनाया।जमुई की गेंदबाजी में अरुण कुमार और प्रेम शर्मा को तीन-तीन विकेट मिला तथा रवि कुमार को दो एवं आशीष को एक विकेट मिला।

जमुई ने 35.1 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रेम शर्मा 43 रन और रियांश कार्तिक 20 रन बनाया।लखीसराय की गेंदबाजी में कप्तान हिमांशु केसरी को 4 विकेट मिला तथा ऋषु राज को तीन विकेट एवं अर्जुन और रौनक को एक-एक विकेट।
Share News:



Post Comment