बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: पटना को हरा गोपालगंज सेमीफइनल में।
नालंदा : आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का पहला क्वाटर फाइनल गोपालगंज (वेस्टर्न जोन ) बनाम पटना (पाटलिपुत्र जोन ) के विजेता के बीच खेला गया।
पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 36.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 190 रन बनाये जिसमे अनमोल ने 69 रन, आदित्य ने 24 रन , पार्थ ने 22 रन, आयुष ने 13 तथा शुभम, प्रियांशु ने 12-12 रन का योगदान दिया।

गोपालगंज की ओर से गेंदबाज दिव्या कुमार ने 18 रन ख़र्च करके पटना के 3 विकेट हासिल किये तो सुजय ने 37 रन पे 3 विकेट रिंकल तिवारी ने 51 पर 2 तथा आकाश ने 39 पर 2 विकेट अपने नाम किया।
जवाब मे खेलते हुए गोपालगंज की टीम ने 33.3 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष हासिल कर लिया। गोपालगंज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजगुरु ने अर्धशतक 74 रन बनाये, दिव्या नाबाद 31, शुभम नाबाद 18, आशीष 13, शशिकांत 27 और आयुष्मान ने 12 रन का योगदान दिया । पटना की ओर से गेंदबाज़ अनिमेष ने 60 रन पे 2 विकेट तथा उत्तम और सौरभ ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।
मैच के मैन ऑफ द मैच गोपालगंज के दिव्या कुमार को दिया गया।
कल दिनांक 18-04-2026 को मिथिला जोन बनाम मगध जोन के विजेता के बीच मैच खेला जायेगा।
धन्यवाद
संतोष पांडेय
मिडिया प्रभारी
CAN
Share News:



Post Comment