Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी:औरंगाबाद ने बक्सर को 4 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में बक्सर बनाम औरंगाबाद ( DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में औरंगाबाद में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट पर 122 रन बनाया। बल्लेबाजी में रुद्र कुमार 30 विवेक और शिवम ने क्रमशः 19-19 रन बनाए।औरंगाबाद की गेंदबाजी में सौरभ कुमार और आयुष कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि अंकित कुमार और अमन कुमार को दो-दो विकेट मिले।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी:औरंगाबाद ने बक्सर को 4 विकेट से हराया।

औरंगाबाद में 27.3 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाया। बल्लेबाजी में साकेत कुमार ने 79 गेंद में नाबाद 61 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके शामिल रहे। बक्सर के गेंदबाजी में मोहम्मद असलम आसिफ ने तीन विकेट चटकाए जबकि अनुराग और केशव नंदन को एक-एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment