श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: भागलपुर ने लखीसराय को 4 विकेट से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में लखीसराय बनाम भागलपुर (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में भागलपुर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 237 रन बनाया। बल्लेबाजी में निशांत राज 61 गेंद में 14 चौके 1 छक्का लगाकर 73 रनों की पारी खेली। शौर्य ठाकुर ने 102 गेंद में 5 चौका लगाकर 65 रन बनाए तथा आकाश कुमार ने 29 रन।भागलपुर की गेंदबाजी में आरव राज और मोहम्मद इनाम को 3-3 विकेट तथा ओम केशव को दो विकेट और शहंशाह खान को एक विकेट मिला।

भागलपुर में 43.4 ओवर में 6 विकेट पर 238 रन बनाया। बल्लेबाजी में ओम केशव 47 रन अनुकल्प राज 33 रंग तथा पपियूष कुमार ने 37 रन बनाया।भागलपुर की गेंदबाजी में अनीश को दो विकेट मिला तथा रिशु, आकाश और उत्सव को एक-एक विकेट।
Share News:



Post Comment