प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में स्काई स्पोट्र्स जीता
पटना, 19 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार यानी 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में स्काई स्पोट्र्स ने मैक्सट्रा क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया।
स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस स्काई स्पोट्र्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मैक्सट्रा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाये। सत्यम कुमार ने 22 रन की पारी खेली। इसके अलावा आर्यन कुमार ने 14 और मयंक ने 16 रन की पारी खेली। स्काई स्पोट्र्स की ओर से सार्थक ने 24 रन देकर 5, सचिन यादव ने 7 रन देकर 2 और बंकु ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में स्काई स्पोट्र्स ने 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शिवांश कुमार ने 39 रन की पारी खेली। अभि शिवम ने 11, सार्थक ने नाबाद 18 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 32 रन बने। मैक्सट्रा की ओर से आदित्य आनंद, विराज सिंह ने 2-2 और सत्यम कुमार ने 1 विकेट चटकाये। सार्थक को बेहतर परफॉरमेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
मैक्सट्रा क्रिकेट एकेडमी : 18.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट, आर्यन कुमार 14, मयंक 16, सत्यम कुमार 22, अतिरिक्त 38, बंकु 2/14, सचिन यादव 2/7, सार्थक 5/24.
स्काई स्पोट्र्स : 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन, शिवांश कुमार 39, अभि शिवम 11, सार्थक नाबाद 18, अतिरिक्त 32, आदित्य आनंद 2/13, सत्यम कुमार 1/19, विराज सिंह 2/17
Share News:




Post Comment