Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अनुभव के पंजे से दरभंगा ने शिवहर को हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , दरभंगा बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 77 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा रवि कुमार के 54 रन और हाशिर रशीद के 50 रनो के बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाया। शिवहर की तरफ से हर्षित ने 4 और कुन्दन ने 3विकेट चटकाए।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अनुभव के पंजे से दरभंगा ने शिवहर को हराया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से अमन कुमार ने 42 रन और आशीष ने 22 रन बनाए । दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने 5 और प्रकृत्य ने 2 विकेट चटकाए। दरभंगा के अनुभव को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अनुभव के पंजे से दरभंगा ने शिवहर को हराया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढ़ी बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment