बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 4 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 4 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 35 ओवर में 171 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान भानु प्रताप ने 50 रन बनाए वहीं एहसान और अफसर ने 20-20 रन का योगदान दिया।बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आदित्य ने 3 विकेट झटके वही रमन और राहुल ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने लक्ष्य को रमन और वैभव के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत लक्ष्य को 42 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। बेगूसराय की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान रमन ने नाबाद 59 रन और वैभव ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया । समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट युवराज ने 3 और अफसर ने 2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के रमन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश और वरिष्ठ खिलाड़ी मिहिर सेन ने दिया।इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार प्रतीक भानु शोभित पासवान निराला कुमार विवेक कुमार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 20 अप्रैल का मुकाबला खगड़िया बनाम समस्तीपुर के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा
Share News:



Post Comment