श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: बांका ने मुंगेर को 60 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में बांका बनाम मुंगेर (सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में बांका ने 60 रनों से जीत दर्ज की।
बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 10 विकेट पर 218 रन बनाया। बल्लेबाजी में आर्यन राज 72 गेंद में 7 चौका लगाकर 61 रन, रिशंत ठाकुर 59 गेंद में 7 चौका लगाकर 52 रन और जितेंद्र ने 32 रन बनाया।मुंगेर की गेंदबाजी में आर्यन केसरी ने 4 विकेट चटकाए तथा सचिन यादव ने 2 एवं दीपक, प्रतीक और आदित्य को एक-एक विकेट मिला।

मुंगेर ने 32.5 ओवर में 10 विकेट पर 158 रन बनाया। बल्लेबाजी में शुभम और प्रतीक ने क्रमशः 26 26 रनों की पारी खेली तथा सचिन यादव ने 33 रन बनाया।बांका की गेंदबाजी में अमरजीत कुमार ने 8.5 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। स्वप्निल और गौरव को दो-दो विकेट मिला तथा आशीष को एक विकेट।
Share News:



Post Comment