Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में वेस्ट चम्पारण ने सारण को 10 रन से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम पर दूसरा मुकाबला वेस्ट चंपारण बनाम सारण के बीच खेला गया जहां पर वेस्ट चंपारण ने 10 रनों से जीत दर्ज की।

वेस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष कुमार 44 रन तथा आदित्य और उज्जवल ने क्रमशः 19-19 रन बनाया।सारण की गेंदबाजी में प्रशांत सिंह नितिन विकेट चटकाए तथा मुन्ना, अनूप और अमित को दो-दो विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में वेस्ट चम्पारण ने सारण को 10 रन से हराया।

सारण ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाया। बल्लेबाजी में हिमांशु शर्मा ने 25 रन अरुणेश ने 27 रन त्रयंबक भास्कर ने 23 रन और प्रशांत सिंह ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली।वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में लोकेश कुमार को दो विकेट तथा धनंजय और आयुष को एक-एक विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment