BCA U-16 श्यामल सिन्हा वनडे ट्रॉफी : दरभंगा ने सीतामढ़ी को 102 रनों से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , दरभंगा बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 102 रन से जीत दर्ज की।
इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा संजीव कुमार के 69 रन और गौतम कुमार के 37 रनो के बदौलत 49.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से अमर ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम मात्र 90 रन पर ऑल आउट हो गई। सीतामढ़ी तरफ से आदित्या ने 30 रन और अमर ने 10 रन बनाए । दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए याकूब ने 3 और हाशिर ने 2 विकेट चटकाए। दरभंगा के याकूब खान को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment