Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 135 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना पर दूसरा मुकाबला* मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर के बीच खेला गया जहां पर मुजफ्फरपुर ने 135 रनों से जीत दर्ज की।

मुजफ्फरपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित सिंह ने 44 रन, चिरंजीवी ठाकुर ने 39 रन तथा आदित्य सिन्हा ने 37 गेंद में 11 चौके लगाकर नाबाद 71 रनों की पारी खेली।शिवहर के गेंदबाजी में विवेकानंद चार ओवर 20 रन 3 विकेट तथा तथागत अनंत को दो विकेट मिला एवं मनीष तथा पुष्कल को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 135 रनों से हराया।

शिवहर ने 13.5 ओवर में 10 विकेट पर 69 रन। बनाया बल्लेबाजी में तथागत आनंद ने 34 रनों की पारी खेली और आकाश ने 11 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नीजी स्कोर नहीं बना सका।मुजफ्फरपुर के गेंदबाजी में शुभम मॉल 3.5 ओवर 16 रन 3 विकेट तथा वासुदेव आदित्य और सौरभ को 2-2 विकेट मिला।

1776133001946 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 135 रनों से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment