Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: कैमूर ने बक्सर को 6 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में बक्सर बनाम कैमूर (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में कैमूर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाया। बल्लेबाजी में रुद्रा ने 29 रन, आदित्य ने 13 रन और सचिन ने नाबाद 39 रन बनाया।कैमूर की गेन्दबाजी में कप्तान अंश अरमान और सानू कुमार को तीन-तीन विकेट मिला तथा प्रियांशु को दो विकेट एवं शाहनवाज और सुमंत को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: कैमूर ने बक्सर को 6 विकेट से हराया।

कैमूर ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में अरस्लाम खान नाबाद 41 रनों की पारी खेली तथा अभिनंदन ने 18 रन, सिद्धार्थ ने 17 रन, अंशु ने 20 और अंश राज ने नाबाद 37 रन बनया।बक्सर की गेन्दबाजी में आदित्य को दो और असलम को 1 विकेट मिला।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: कैमूर ने बक्सर को 6 विकेट से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment