Loading Now
×

BCA श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 42 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मुजफ्फरपुर बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 42 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए मुजफ्फरपुर आयन राज के 69 रन और रिशीत के 50 रनो के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 244 रन बनाया। सीतामढ़ी की तरफ से अमर ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट चटकाए।

IMG-20260324-WA0012 BCA श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 42 रनों से हराया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम मात्र 202 रन पर ऑल आउट हो गई। सीतामढ़ी तरफ से अल्तमस ने 59 रन और आदित्या ने 41 रन बनाए । मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मानस ने 4 और अयान ने 3 विकेट चटकाए। मुजफ्फरपुर के मानस को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे। अगला मैच सीतामढ़ी बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment