Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : युवराज के शतक से बेगूसराय ने सहरसा को 158 रनों से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने सहरसा को 158 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 49 वे ओवर सभी विकेट खोकर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान युवराज ने 95 गेंद में 132 रन का योगदान दिया वहीं राहुल ने 42 गेंद में 62 रनों की शानदार पारी खेली वही उनका साथ देते हुए अमित ने भी 50 रन का योगदान दिया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : युवराज के शतक से बेगूसराय ने सहरसा को 158 रनों से हराया।

सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट स्पर्श ने 3 विकेट प्राप्त किया वही कृष्ण और आर्यन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 46 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान शंभू ने 53 रन और साकेत ने 33 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट निपुण,आदित्य और निपुण ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के खिलाड़ी युवराज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय अंडर- 16 टीम कोच दानिश आलम ने दिया ।

1776133001946 बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी : युवराज के शतक से बेगूसराय ने सहरसा को 158 रनों से हराया।

इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार प्रतीक भानु शोभित पासवान निराला कुमार विवेक कुमार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 23 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम सुपौल के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment