Loading Now
×

रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में एससीए इलेवन विजयी

पटना, 21 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच मेन एससीए इलेवन ने टीसीए को 5 विकेट से हराया। विजेता टीम के रेयांश (43 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस टीसीए ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर सिद्धार्थ गौतम और रिषभ सस्ते में पवेलियन लौटे। इसके बाद शाश्वत ने 58 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को संभाला। कप्तान अभिजीत राज ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि अंत में रोनित ने 21 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। एससीए इलेवन की ओर से अवनीश अरविंद और पीयूष आनंद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

IMG-20260324-WA0012 रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में एससीए इलेवन विजयी

150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एससीए इलेवन की टीम ने की शुरुआत काफी अच्छी रही और टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए रेयांश सिंह ने 43 रन की अहम पारी खेली, जबकि आशु और हर्ष कुमार ने तेज 18-18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभम और शिवम राज ने 13-13 रन का योगदान किया। टीसीए की ओर से गेंदबाजी में समर कुमार ने 2 विकेट लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में सफल नहीं हो सके।

1776133001946 रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल क्रिकेट में एससीए इलेवन विजयी

संक्षिप्त स्कोर

टीसीए : 21 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन, अभिजीत राज 26, शाश्वत नाबाद 58, रौनित नाबाद 21, अतिरिक्त 33, अवनीश अरविंद 2/9, पीयूष आनंद 2/18, कृशू मिश्रा 1/14

एससीए इलेवन : 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 153 रन, रेयांश सिंह 43, आशु 18, हर्ष कुमार 18, शुभम 13, शिवम राज 13, समर कुमार 2/28, रौनित 1/21, अर्चित खारदे 1/12

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment