श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: अंश के नाबाद शतक से कैमूर ने रोहतास को हराया
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में कैमूर बनाम रोहतास (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में कैमूर ने 204 रनों से जीत दर्ज की।
कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 292 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्सलान खान ने 78 रनों की पारी खेली, विराट सिंह ने 39 रन बनाया तथा अंश राज ने 92 गेंद में 12 चौके लगाकर नाबाद 104 रनों की पारी खेली। रोहतास की गेंदबाजी में हर्षित और सचिन को दो-दो विकेट मिला।

रोहतास ने 23.5 ओवर में 10 विकेट पर 88 रन बनाया। बल्लेबाजी में सचिन कुमार ने 39 रनों की पारी खेली तथा संदर्भ में 18 रन बनाया इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।कैमूर की गेंदबाजी में कप्तान अंश अरमान को तीन विकेट मिला तथा प्रियांशु और सुमंत को 2-2 विकेट एवं शाहनवाज, अभिनंदन और शानू को 1-1 विकेट मिला।

Share News:



Post Comment