Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: प्रेम कु.शर्मा के शतक से जमुई ने भागलपुर को 8 विकेट से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में भागलपुर बनाम जमुई (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में जमुई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

भागलपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 10 विकेट पर 245 रन बनाया। बल्लेबाजी में इनाम शोएब ने 65 रनों की पारी खेली, अनुकल्प ने 40 रन बनाए तथा प्रतीक गुप्ता ने 50 रनों की पारी खेली।जमुई की गेन्दबाजी में रवि कुमार 10 ओवर 57 रन 4 विकेट तथा मुस्तफा और प्रेम कुमार शर्मा को तीन-तीन विकेट मिला।

IMG-20260424-WA0004 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: प्रेम कु.शर्मा के शतक से जमुई ने भागलपुर को 8 विकेट से हराया।

जमुई ने 46. 1 ओवर में दो विकेट पर 249 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में प्रेम कुमार शर्मा ने 126 गेंद में 12 चौके लगाकर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। कप्तान अर्णव कुमार ने 56 रन बनाए तथा विराट आयुष ने 35 और आमान फरदीन ने नाबाद 39 रन बनाया।भागलपुर की गेंदबाजी में कप्तान उनके शो का मात्र दो विकेट के रूप में सफलता मिली।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: प्रेम कु.शर्मा के शतक से जमुई ने भागलपुर को 8 विकेट से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment