श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: अरवल ने जहानाबाद को 6 विकेट से हराया।
सोनपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में जहानाबाद बनाम अरवल (रेलवे स्टेडियम, सोनपुर) मैच में अरवल ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
जहानाबाद में 48.2 ओवर में 10 विकेट पर 191 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान ईशांत राज 61 रन, प्रियांशु सिंह ने 29 रन और अभिनीत सिंह ने 23 रन बनाया।अरवल की गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 3 विकेट, आयुष शशि और उत्सव मोदी को दो-दो विकेट मिला तथा रणवीर और आयुष सतीश को एक-एक विकेट।

अरवल ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाया। बल्लेबाजी में अजीत हिमांशु ने 57 रन, उत्सव मोदी ने नाबाद 48 रन तथा अंकित कुमार ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली।जहानाबाद की गेंदबाजी में अंकित अभिनव और आशुतोष को एक-एक विकेट मिला।

Share News:



Post Comment