बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: अंकित राज के शतक से भोजपुर ने कैमूर को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर पहला मुकाबला भोजपुर बनामा कैमूर के बीच खेला गया जिसमें भोजपुर ने 92 रनों से जीत दर्ज की।
भोजपुर नहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाया बल्लेबाजी में अंकित राज ने 59 गेंद में 15 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 115 रनों की शतकीय पारी खेली। रोहित सिंह ने 33 गेंद में 52 रन बनाया तथा परम ने 20 रन।कैमूर की गेन्दबाजी में निशांत सिंह को 2 विकेट और गौरव को 1 विकेट मिला।

कैमूर ने 16.5 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन बनाया। बल्लेबाजी में शशांक उपाध्याय ने 25 रन, सचिन पटेल ने 36 रन और प्रशांत ने 16 रन बनाया।भोजपुर की गेन्दबाजी में शिवम सिंह को 3 विकेट परम और राहुल को 2-2 विकेट तथा विवेक और गुलशन को 1-1 विकेट मिला।

Share News:



Post Comment