बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : लखीसराय ने भागलपुर को 64 रनों से पराजित किया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम पर दूसरा मुकाबला लखीसराय बनाम भागलपुर के बीच खेला गया जहां पर लखीसराय ने 64 रनों से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाया। बल्लेबाजी में रवि सिंह 39 गेंद में 11 चौके पांच छक्के लगाकर 92 रनों की पारी खेली। सुशांत सिंह ने 29 रन बनाए तथा आयुष रंजन ने 24 रन।भागलपुर की गेंदबाजी में भानु कुमार को दो विकेट मिला तथा विवेक और रितेश को एक-एक विकेट।

भागलपुर ने 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाया। बल्लेबाजी में बासुकीनाथ मिश्रा 31 रन, सचिन भारद्वाज ने 20 रन तथा सचिन कुमार ने 24 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिल पाए।लखीसराय के गेंदबाजी में रवि सिंह ने तीन विकेट चटकाए तथा प्रणव और दीपक ने दो-दो विकेट एवं अभिषेक कुमार को एक विकेट मिला।

Share News:



Post Comment