Loading Now
×

मुजफ्फरपुर के अंकुश कुमार का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए चयन।

मुजफ्फरपुर:  बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंकुश कुमार (पिता: प्रभु यादव) ने गतका खेल में एक नया इतिहास रच दिया है। वे गतका यूनिवर्सिटी स्तर पर चयनित होने वाले अपने क्षेत्र के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अंकुश कुमार का चयन लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की गतका टीम में हुआ है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

IMG-20260324-WA0012 मुजफ्फरपुर के अंकुश कुमार का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए चयन।

अंकुश एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। घर की परिस्थितियाँ अनुकूल न होने के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। विपरीत हालातों में भी उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रेरणादायक है।

उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और टीम में अपनी जगह बनाई। उनके इस चयन से परिवार, कोच और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

1776133001946 मुजफ्फरपुर के अंकुश कुमार का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए चयन।

इस अवसर पर बिहार गतका के सचिव भोला कुमार जी ने भी अंकुश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा प्रतियोगिता में जीत हासिल कर लौटने के लिए शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

अब अंकुश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उनसे उम्मीद है कि वे बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment