Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सचिन शतक से चुके पर भागलपुर ने बांका को हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम पटना में खेले गए दूसरे मुकाबले में भागलपुर ने बांका को 53 रनों से हराया।

भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाया। बल्लेबाजी में सचिन भारद्वाज 57 गेंद में 13 चौके दो छक्का लगाकर 92 रनों की पारी खेली। राक्षन्द्र रूद्र ने नाबाद 25 रन बनाया और सचिन कुमार ने 15 रन।बांका की गेंदबाजी में कुणाल सानू चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। मनीष यादव को दो विकेट मिला तथा मोहम्मद राशिद, पुनीत और रितेश को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सचिन शतक से चुके पर भागलपुर ने बांका को हराया।

बांका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाया। बल्लेबाजी में नीतीश कुमार 23 रन मनीष यादव ने नाबाद 32 रन तथा समर आनंद ने 18 रन बनाया। भागलपुर की गेंदबाजी में सूर्य रघुवंश को तीन विकेट मिला तथा रितेश और सचिन को दो-दो विकेट एवं भानु और विवेक को 1-1 विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सचिन शतक से चुके पर भागलपुर ने बांका को हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment