श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : अभिषेक ने झटके 6 विकेट, वेस्ट चम्पारण ने सारण को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में सारण बनाम वेस्ट चंपारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में वेस्ट चंपारण में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
सारण ने 38.3 ओवर में 10 विकेट पर 168 रन बनाया। बल्लेबाजी में निखिल सिंह ने 43 रन तथा प्रशांत कुमार ने 42 रन और शशांक कुमार ने 20 रन बनाया।वेस्ट चंपारण की गेंदबाजी में अभिषेक पासवान में 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 43 रन देकर 6 विकेट चटकाया।विनय कुमार ने 3 विकेट और अंबर राज ने एक विकेट चटकाए।

वेस्ट चंपारण ने 33.1 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाया। आतिश राज ने 50 रन, आरुष कुमार ने 55 रन, तथा शौर्य कुमार ने नाबाद 25 रन बनाया।सारण की गेन्दबाजी में रचित और आयुष को दो-दो विकेट मिला।
Share News:




Post Comment