Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के लिए चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि संघ के सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचन को संघ की एकजुटता, आपसी विश्वास और जिले में भारोत्तोलन खेल के विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया बिहार भारोत्तोलन संघ के पर्यवेक्षक अरुण कुमार केसरी के पर्यवेक्षण तथा चुनाव पदाधिकारी डॉ. प्रतिमा आनंद, संजय बिरऱख एवं अनिल कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।

निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर अतुल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार एवं अर्चना कुमारी, सचिव पद पर सतीश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. राजेश कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर शैलेन्द्र कुमार एवं मेनका कुमारी निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीष कुमार, विजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार काजू एवं निकिता कुमारी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

IMG-20260501-WA0009 सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

खेल को नई ऊंचाई पर ले जाना प्राथमिकता : अतुल कुमार

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल कुमार ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्विरोध निर्वाचन संघ की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता सीतामढ़ी में भारोत्तोलन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगी। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं और अधिक प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के साथ जिले की प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।

प्रतिभाओं को अवसर देने की जरूरत : अरुण कुमार केसरी

बिहार भारोत्तोलन संघ के पर्यवेक्षक अरुण कुमार केसरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संघ के सदस्यों के बीच आपसी विश्वास और एकजुटता को दर्शाता है। सीतामढ़ी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बिहार भारोत्तोलन संघ की ओर से सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ को हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रहा चुनाव : डॉ. प्रतिमा आनंद

चुनाव पदाधिकारी डॉ. प्रतिमा आनंद ने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संघ की सकारात्मक सोच और आपसी सहमति का परिचायक है। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम खिलाड़ियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में सीतामढ़ी भारोत्तोलन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सभी ने जिले में भारोत्तोलन खेल को मजबूत करने, नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

मौके पर खो-खो संघ के सचिव हरिशंकर प्रसाद, रितेश रमण सिंह, प्रमोद नील, दिलीप कुमार, रोहित, तनमय, साकिर हुसैन, नागेश्वर कुमार, आफताब सहित अन्य खेलप्रेमी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 4 = ?