Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला लीग:- रोमांचक मुकाबले में चंदनबारा की टीम विजयी।

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित जिला क्रिकेट लीग डिवीजन बी का मैच जो स्थानीय गांधी मैदान, मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहा हैं के एक रोमांचक मुकाबले में एस सी चंदनबारा की टीम ने एम जे के सुगौली की टीम को 2 रन से पराजित कर दिया।

निर्धारित 30-30 ओवर के मैच में चंदनबारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 23.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 95 रन का ही स्कोर खड़ा किया।चंदनबारा के तरफ से जफरे आलम ने 27 रन बनाए।सुगौली के तरफ से गेंदबाज सिद्धान्त ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगौली की टीम अपने बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना खेल के चलते 20.4 ओवर में ही मात्र 93 रन ही बना सकी।चंदनबारा के गेंदबाज अब्दुल गाजी खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट और जफरे आलम ने 2 विकेट लिए।जफरे आलम को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी के स्पोर्ट्स के तरफ से मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल ग्रेड ए के अम्पायर मो कुदुस और ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अम्पायर हीरा कुमार ने निभाया। इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान के अलावे जिले के वरीष्ठ खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

मुज़्ज़फपुर जिला लीग:-यंग स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने किंग नाइन क्रिकेट क्लब को 2विकेट से हराया।

Next post

जगन्नाथ सिंह ने बिहार क्रिकेट को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखा पत्र,देखें ख़बर

Post Comment