Loading Now
×

अंडर-23 वीमेंस टी-20:- असम ने बिहार को 9 विकेट से हराया

Khelbihar.com

पटना। अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में असम ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया। बिहार का अगला मैच 18 नवम्बर को दिल्ली से है.

गुवाहाटी में चल रहे इस टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 48 रन बनाये। अराध्या राज ने 4, अपूर्वा कुमारी ने 1, आर्या सेठ ने 20, याशिता सिंह ने 10, शिखा सिंह ने 5, रचना सिंह ने 3 रन बनाये। तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। असम की ओर से वेदाश्री ने 3 रन देकर 1, अनामिका बोरी ने 11 रन देकर 1, निवेदिता ने 10 रन देकर 3 और रश्मि डे ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में असम ने 7 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनामिका ने 9, रुहिना पेगु ने नाबाद 38 और रश्मि डे ने 1 रन बनाये। निवेदिता ने 3 रन देकर एक विकेट चटकाये।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment