Loading Now
×

सैयद मुश्ताक अली टी-20:-उत्तराखंड ने बिहार को 6 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

पटना। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड ने बिहार को छह विकेट से पराजित किया। 

विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाये। विजय भारती ने 0, कुणाल दवास ने 20, बाबुल कुमार ने 18, रहमतुल्लाह ने 64, असफान खान ने 2, सरफराज अशरफ ने 4, आशुतोष अमन ने 10, शिवम कुमार ने नाबाद 12, शशि गुप्ता ने नाबाद 1 रन बनाये। उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने 24 रन देकर 2, आकाश मधवाल ने 18 रन देकर 2, सन्नी राणा ने 32 रन देकर 2, हिमांशु विष्ट ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में उत्तराखंड ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षित विष्ट ने 11, आशीष जोशी ने 17, तन्मय श्रीवास्तव ने 4, कर्णवीर कौशल ने नाबाद 56, सौरभ सिंह ने 11, वैभव पंवार ने नाबाद 35 रन बनाये। बिहार की ओर से शशि गुप्ता ने 25 रन देकर 2, सरफराज असरफ  ने 21 रन देकर 1, शिवम कुमार ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment