Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-गढ़हरा ने लोहियानगर को 74 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉक्टर अखिलेश्वर कुमार स्वर्गीय डॉक्टर आनंद आनंद शर्मा स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर पुल डी का पहला लीग मैच गढ़हरा और लोहिया नगर के बीच खेला गया ।

गढ़हरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39 ओवर में गढ़हरा की टीम 247 रन पर सिमट गई गढ़हरा की ओर से सुमित कुमार ने 56 रन और सुरेंद्र ने 55 रन और राकेश शर्मा ने 43 रन रविशंकर ने 30 रन बनाये वही लोहियानगर की ओर से मनीष शर्मा ने 3 विकेट अभिषेक 2 विकेट और अमिताभ ने 2 विकेट प्राप्त किए जवाब में उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर की टीम 32 वे ओवर में 173 रन पर पूरी टीम सिमट गई लोहिया नगर की ओर से मनीष ने 37 रन और मंटू ने 27 रन बनाए गढ़हरा की ओर से इमरान ने 3 विकेट और सुमित ने 2 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत गरारा ने दिनकर क्रिकेट क्लब लोहिया नगर को 74 रनों से पराजित किया ।

इस मैच के मुख्य एंपायर प्रह्लाद कुमार और चंदन कुमार थे स्कोरर के रूप में मोहम्मद दानिश निधि सनी मौजूद थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल पुल डी का दूसरा लीग मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment