Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar Hindi news, Bihar khel news, Bihar News, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association, Hindi khel samachar, Motihari cricket news
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-कधान वैरियर्स की टीम ने एम जे के सुगौली को 5 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Motihar: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में कधान वैरियर्स की टीम ने एम जे के सुगौली को 5 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर एम जे के सुगौली की टीम ने बल्लेबाजी का फैसला लिया।एकबार फिर निर्धारित 30 ओवर के मैच में सुगौली की टीम पूरे ओवर नही खेल पाई और 22.3 ओवर में सिर्फ 98 रन ही बना पाई।सुगौली के तरफ से हर्ष ने 33 और अनमोल ने 18 रन का योगदान दिया।विपक्षी टीम कधान वैरियर्स के गेंदबाज निशांत और एजाज ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि तौआब को 2 विकेट मिला।
इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में भी कधान वैरियर्स के टीम के भी 5 विकेट गिर गए हालाँकि धीरे-धीरे संघर्ष करते हुए कधान वैरियर्स की टीम ने 25.1 ओवर में 99/5 का स्कोर बना मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।कधान वैरियर्स के तरफ से हरफनमौला खिलाड़ी तौआब ने 29,सुमन ने नाबाद 19 और नितेश ने नाबाद 17 रन बनाए।कधान वैरियर्स के तरफ से गेंदबाजी में रितिक और अनमोल ने 2-2 विकेट लिए।हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कधान वैरियर्स के खिलाड़ी तौआब(29 रन और 3 विकेट) को जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो. कुदुस और बी.जमा सिद्दकी ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका रोहित ने निभाई।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,संजीव कुमार,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार इत्यादि सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment