Loading Now
×

राम जपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता 6दिसंबर से पटना में।

Khelbihar.com

Patna: मंकी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मोईनुल हक स्टेडियम,राजेंद्र नगर,पटना में 6 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रथम राम जपन राय मेमोरियल अंतर विद्यालय खो खो प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) के सफल आयोजन हेतु तकनीकी समिति के चेयरमैन – सह – कोषाध्यक्ष राकेश कुमार के देखरेख में 15 राज्यस्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

इस बात की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव डॉ. सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अबतक 15 विधालयों की टीमें ने अपनी प्रविष्टि भेज दी है। जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है। लीग-कम-नॉक आउट आधार पर आयोजित होने वाली इस
प्रतियोगिता के सभी मैचों का आयोजन स्टेडियम के बाहरी परिसर में किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मो.मंसूर आलम के देखरेख में दो कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 5 = ?