Loading Now
×

बेगूसराय लीग:- बलिया टीम जिला लीग के सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Begusrai: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मैच बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच बरौनी आरकेसी उच्च विद्यालय के मैदान पर खेला गया बलिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।।

निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39 ओवर बलिया की टीम 168 पर सिमट गई बलिया की ओर से अमित ने 60 रन विश्वजीत ने 51 रन बनाए बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से इम्तियाज ने 6 विकेट प्राप्त किया और अजिंक्य ने 2 विकेट प्राप्त किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम 158 रन पर सिमट गई बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से शाहिद ने 46 रन राहुल ने 30 रन बनाए रोहन ने 21 रन बनाए बलिया की ओर से अजहर ने 3 विकेट प्राप्त किया और अमित ने 3 विकेट और गोलू ने 2 विकेट प्राप्त किया ।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद रब्बान मोहम्मद दानिश निधि सनी मौजूद थे इस मैच के मुख्य उपाय प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार थे स्कोरर मोहम्मद दानिश और निधि थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा 28 नवंबर और 29 नवंबर को सोनपुर मेला में बिहार सरकार के द्वारा आयोजित टूनामेंट में खिलाड़ी के भाग लेने के कारण 28 नवंबर 29 नवंबर को मैच स्थगित रहेगा!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 2 = ?