Loading Now
×

ईस्ट चंपारण लीग:-ब्रोबो क्रिकेट क्लब 23 रनों से विजयी।

Khelbihar.com

Motihari: स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-बी के मैच में ब्रावो क्रिकेट क्लब ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब चंदनबारा को 23 रन से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिये।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए ब्रावो की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 121/10 का स्कोर बनाया,जिसमे आयुष ने 38,अंजित ने 17 और मोहित ने 15 रन का योगदान दिया।

चंदनबारा के तरफ से गेंदबाज जे. अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 और फैज़ान ने 2 विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी. जमा सिद्दकी के दिशा-निर्देश में प्रशिक्षित चंदनबारा की टीम ने काफी संघर्षमय खेल का प्रदर्शन किया हालाँकि यह टीम अंत मे 28.1 ओवर में 98/10 के स्कोर पर सिमट गई।चंदनबारा के तरफ से सरोज खान और जफरे आलम ने 16-16 रन बनाए।ब्रावो के तरफ से गेंदबाज अनूप ने 3,गुलशन और नाजिन ने 2-2 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से शानदार बल्लेबाजी के लिए आयुष को दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बसंत कुमार ने निभाई।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment