कैमूर लीग:-रोहित के शानदार प्रदर्शन से एयरपोर्ट टीम जीती।
Khelbihar.com
Kaimur: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय एयरपोर्ट इलेवन ने लिया और निर्धारित 40 ओवरों में 249 का लक्ष्य रखा जवाबी पारी में खेलने उतरी कंबाइंड क्रिकेट क्लब 38.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 192 रनों पर आल आउट हो गई ।
एयरपोर्ट इलेवन के तरफ से बल्लेबाजी में इरफान ने 61 रन और रोहित ने 53 रन बनाए । कंबाइंड की तरफ से बॉलिंग में शांतनु ने 4 विकेट तथा परमेश्वर ने 2 विकेट लिए।कंबाइंड के तरफ से मनीष 39 रन और अभिषेक ने 26 रन तथा अकिफ ने 33 रन बनाया। एयरपोर्ट की तरफ से रोहित ने 3 विकेट तथा दिलीप पटेल और विकाश ने 2-2 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच रोहित पाल को कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के हाथो दिया गया। मैच में अंपायरिंग भानु पटेल और विकाश पटेल तथा स्कोरिंग मनीष सिंह ने किया। कल का मैच जुपिटर क्रिकेट क्लब और कमलाकर क्रिकेट क्लब के बीच होगा ।इस दौरान मैदान में अजय सिंह, एनाॅक रॉय दास,आकाश कुमार, आजाद खान,गोल्डन गद्दी,रौशन श्रीवास्तव,समीर राज,विजय पांडेय,पुनीत सिंह, समेत सैकड़ों दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।



Post Comment