Loading Now
×

कैमूर लीग:-आकाश के हरफनमौला प्रदर्शन से कमलाकर टीम जीती।

Khelbihar.com

Kaimur: कैमूर जिला संघ के लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जुपिटर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 153 रनों का लक्ष्य रखा।जुपिटर के राहुल सिंह ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली कमलाकर के तरफ से बॉलिंग में आकाश ने 4 विकेट लिया।

दूसरी पारी में खेलने उतरी कमलाकर क्रिकेट क्लब ने मात्र आठ ओवर शेष रहते लक्ष्य भेद मैच जीत गए कमलाकर के तरफ से बल्लेबाजी में आकाश ने 81 रनों की नाबाद पारी खेली और जुपिटर के तरफ से बॉलिंग में राज जायसवाल ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुजीत पांडेय द्वारा आकाश कुमार को दिया गया।

मैच में अंपायरिंग सूर्यभान सिंह तथा ऋषभ राज और स्कोरिंग विकाश पटेल ने किया। कल का मैच ट्रॉफी फाइटर और कमलाकर क्रिकेट क्लब के बीच होगा । इस दौरान मैदान में अजय सिंह, वेद विकाश,संजय श्रीवास्तव,आकाश कुमार,नीलेश चौधरी,गोल्डन गद्दी,रौशन श्रीवास्तव समेत सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment