Loading Now
×

बक्सर लीग:-विश्वामित्र क्रिकेट क्लब ने साई क्रिकेट क्लब को 122 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Buxer:बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे बक्सर सीनियर डिवीजन जिला लीग में विश्वमित्र क्रिकेट क्लब ने साई क्रिकेट क्लब को 122 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वमित्र की टीम निर्धारित 30 ओवर मे 9विकेट पर 193 रन बनाए जिसमे कृष्ण कुमार ने नाबाद अर्दश्तक 85 रन ,किशन परमार ने 30 रन बनाए।गेंदबाजी में साई सीसी के प्रिंस को 3,रवीश,कृष्णा और आयुष को 2-2 विकेट मिला।

194 रनों के जबाब में उतरी साई क्रिकेट क्लब की टीम 18.2ओवर में 71 रन बनाकर सिमट गई जिसमें सबसे ज्यादा रौशन और अभिनव ने 12-12 रन बनाए।गेंदबाजी में विश्वामित्र के ओर से दीपक और टप्पू को 3-3 तथा सम्यक और विकाश को 2-2 विकेट मिला।

अम्पायर की भूमिका में निरंजन कुमार और आफ़ताब आलम थे।कल का मैच ईगल क्रिकेट क्लब बनाम बक्सर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Post Comment