Loading Now
×

कैमूर लीग:-रोमांचक मुकाबले में कंबाइंड की रॉयल पर जीत।

khelbihar.com

Kaimur: कैमूर जिला क्रिकेट संघ का लीग मैच रॉयल सी सी,रामगढ़ और कंबाइंड सी सी,भभुआ के बीच खेला गया ।रॉयल सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 29.1 ओवरों में कंबाइंड के बेहतर गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई।रॉयल सी सी के तरफ से बल्लेबाजी में सर्वाधिक अभिजीत पांडेय ने 36 रन बनाए।कंबाइंड सी सी के ओर से बाॅलिंग में अभिषेक को 3 विकेट और परमेश्वर तथा आलोक को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कंबाइंड सी सी की भी जीत आसान नहीं रही और मात्र 105 रन बनाने में 7 विकेट गिरे और अंततः पुछल्ले बल्लेबाजों के बदौलत कंबाइंड सी सी ने 3 विकेट से जीत हासिल कर लिया। कंबाइंड के ओर से बल्लेबाजी में अवनीत ने 27 रनों की ताबड़तोड़( 2×6,3×4) पारी खेली। वहीं रॉयल सी सी के तरफ से बॉलिंग में राजा को 4 विकेट और शिवम को 2 विकेट मिला।

मैच में अंपायरिंग सूर्यभान सिंह ओर मनीष सिंह ने तथा स्कोरिंग सौरभ ने किया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक को कैमूर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय सिंह द्वारा दिया गया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते नजर आए।कल का मैच एयरपोर्ट इलेवन और प्लेयर्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Post Comment