Loading Now
×

कटिहार लीग:-न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब ने राइजिंग सीसी को 106रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया. जिसमे न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया .

पहले बल्लेबाजी करते करते हुए न्यू इंडिया क्लब ने 9 विकेट खोकर 291 रन बनाये जिसमे दिगंबर यादव ने शानदार 62 रन, विशाल कुमार ने 38 रन तथा जबकी ब्रज किशोर 61रन बनाकर नाबाद रहे।स्टार राइजिंग क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन कुमार ने 41 रन देकर 3 विकेट,सोनू कुमार ने 40 रन देकर 2 विकेट जबकी प्रशांत,रोहित और ब्रजेश ने 1-1विकेट लिए।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार राइजिंग क्लब 185 रनो पे आउट हो गयी जिसमे,आशुतोष रॉय ने 38 रन,रोहित कुमार ने 20 रन,सोनू कुमार ने 19 रन तथाप्रशांत भगत ने 17 रन बनाए।जबकि गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्लब की ओर से अमित यादव ने 22 रन देकर 4 विकेट,सुजीत, ब्रज, पंकज,अर्जुन और दिगम्बर ने क्रमश 1-1 विकेट लिए।इस तरह न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 106 रनो से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू इंडिया क्लब के ब्रज किशोर को उनके नाबाद 61 रन और 1 विकेट के लिए दिया गया

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका भरत भूषण झा और दीपक जैसवाल ने निभाई! जबकि स्कोरर की भूमिका में ऋतिक सिंह थे कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया के कल का मैच एलाइंस क्रिकेट अकादेमी बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment