Loading Now
×

भागलपुर जिला बी.डिवीजन लीग के लिए रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर से,

Khelbihar.com

Bhagalpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की बैठक डॉ आनंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई जिसमें यह 2019 जिला लीग के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हुई ।

बैठक में बी.डिविजन लीग के पंजीयन और लीग को लेकर निर्णय हुआ आगामी 15 दिसंबर से जिला बी.डिवीजन लीग का पंजीकरण शुरू हो जायेगा तथा लीग मैच 20 दिसंबर से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी से प्राप्त किया जा सकता है।

इस बात की जानकारी देते हुए संयोजक मो.फ़ारुख आजम ने कहा कि लीग के लिए टीमो को ग्रुप में बाट दिया गया है इस माह के अंत तक लीग खत्म हो जाएगा।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ.आनंद कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी,डॉ गुँजन ठाकुर,हसन खान,मेहताब मेहंदी,और संयोजक फ़ारुख आजम उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment