Loading Now
×

किशनगंज लीग:-रेल्वे कॉलोनी ने एसवाईसीसी जूनियर को 50 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Kishanganj: मितुल पटेल के अध्यक्षता वाली किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग मैच में आज का मुकाबला एसवाईसीसी जूनियर और रेल्वे कॉलोनी के बीच खेला गया जिसमें रेल्वे कॉलोनी ने इस मैच को 50 रनों से अपने नाम कर लिया।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेल्वे की टीम 23.2 ओवर में 160 रन बनाए जिसमे नावजेस 32,अमित 21 और अंकुर 20 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी में साकिब 3 और कैफ को 2 विकेट मिला।

161 रनों के जबाब में एसवाईसीसी जूनियर ने 22.2 ओवर में 110 रन बनाकर सिमट गई और इस मैच को 50 रनों से गबा दी,जिसमे अनफ इमाम 17 और मुसर्रफ 13 रन बनाए।गेंदबाजी में हीरा शाह 3,अंकुर 2 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच अंकुर को दिया गया।

आज के मैच का अम्पायर गणेश और तोशिफ थे ओहि स्कोरर में फैज़ान थे,इस अवसर पर कन्वेनर बिररंजन उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment