8वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित,
Khelbihar.com
Patna: मऊ ( उत्तर प्रदेश ) में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 8वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ( बालक/बालिका ) कुछ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि अब यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 9 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि इस प्रतियोगिता में बिहार की बालक व बालिका टीमों को भी भाग लेना था। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची पूर्ववत रहेगी। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर पुनः जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जायेगी।
Share News:



Post Comment