Loading Now
×

जहानाबाद लीग:-अमन क्रिकेट क्लब ने एनवाई सीसी को 26 रनों से हराया,

Khelbihar.com

Jahanbaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में अमन क्रिकेट क्लब ने एनवाई सीसी को 26 रनों से हराया।

अमन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाये। शिवम ने 51, अंकित ने 30 और अनमोल ने 24 रन बनाये। अभिजीत ने छह और विशाल ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में एनवाई सीसी की पूरी टीम 32.1 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। रवि ने 24 और विशाल ने 27 रन बनाये। अंकित ने 3 और विशु, स्वराज ने 2-2 विकेट चटकाये। अंकित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अध्यक्ष विश्वास कुमार सिंह ने प्रदान किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment