Loading Now
×

वैशाली जिला लीग का शानदार आगाज़, विजय स्पोर्ट्स क्लब पहले मैच में विजयी।

Khelbihar.com

Vaisali:वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डॉ एनएन गुप्ता स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग विजय स्पोट्र्स क्लब ने गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब को हराया।

लीग का उद्घाटन पूर्व उपसभापति विजय कुमार और पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने किया।  टॉस जीत कर विजय स्पोट्र्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 140 रन बनाये। शिवम कुमार ने नाबान 78, सूरज और रत्नेश ने 13-13 रन बनाये। शिवम, जितेंद्र व अभिषेक ने एक-एक विकेट चटकाये। उदित को दो विकेट मिले।

जवाब में गुरुद्रोण क्रिकेट की टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रशांत ने 30, अंकित 25 और प्रतीक ने 14 रन बनाये। अमित ने तीन और अनीस व मृत्युंजय ने दो-दो विकेट चटकाये। शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर अभय कुमार सिंह, नागेश्वर गुप्ता, सिराज खान, पंकज मिश्रा, प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, टिंकू कुमार, विवेव कुमार, अंशु सिंह, निखिल मौजूद थे। मैच के अंपायर धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment