कैमूर लीग:-सलमान के अर्दश्तक से मां मुंडेश्वरी सीसी की टीम विजयी।
Khelbihar.com
Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग मैच में आज का मैच मां मुंडेश्वरी सी सी और जुपिटर सी सी के बीच खेला गया।
घने कोहरे के वजह से आज का मैच 40 ओवरों से घटा कर 35 ओवरों का कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जुपिटर सी सी 33 ओवरों में मात्र 122 रनों पर सिमट गई। जुपिटर के तरफ से बल्लेबाजी में आशुतोष ने 35 रन तथा नीरज ने 27 रन बनाए । वहीं मां मुंडेश्वरी सी सी की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आदित्य और रौशन ने 3-3 विकेट चटकाए।
जवाबी पारी में खेलने उतरी मां मुंडेश्वरी सी सी के बल्लेबाजों ने मात्र 19.4 ओवरों में ही 9 विकेट से जीत हासिल कर लिया। मां मुंडेश्वरी सी सी की ओर से सलमान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 52 रन बनाए तथा राहुल ने 35 रन बनाकर उनका साथ दिया।
आज के मैन ऑफ द मैच आदित्य को जिला संयोजक अजय सिंह द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह और भानु पटेल ने तथा स्कोरिंग मनीष सिंह और सौरभ ने किया। इस दौरान मैदान में संजय श्रीवास्तव,कारू,एनाक रॉय दास,प्रीतेश प्रताप,विकाश पटेल,विकाश सिंह,तनवीर,दिलीप पटेल समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कल का मैच विनर क्रिकेट क्लब और मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब के बीच खेल जाएगा।
Share News:



Post Comment