Loading Now
×

जहानाबाद लीग:- राइजिंग स्टार ने लगान सीसी को 1 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Jahanbaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला राइजिंग स्टार और लगान क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें राइजिंग स्टार की टीम ने 1 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लगान की टीम 104 रन बनाकर सिमट गई जिसमें अमित 22 रन,नीलाभ 17 और सत्यम 15 रन बनाए।गेंदबाजी में भारद्वाज को 3 और आयुष और ऋषव ने 2-2 विकेट चटकाए।

105 रनों के लक्ष्य को राइजिंग स्टार की टीम ने 20 ओवर में 1 विकेट रहते हासिल कर लिया और इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज की।अभिषेक 27 रन,ऋषि 13 रन बनाए।गेंदबाजी में नीलाभ सिंह परमेर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए ,मयंक और सुमित को 1-1विकेट मिला। नीलाभ को जिला सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 7 = ?